◾ कैंची धाम में सुबह से शाम तक उमड़ा आस्था का सैलाब
◾बाबा नीम करौली के जयकारों से गूंजा समूचा क्षेत्र
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित आस्था के केंद्र कैंची धाम में रोजाना हजारों की संख्या में बाबा भक्त पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी हजारों भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर प्रबंधन तथा पुलिस टीम व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देश विदेश से बाबा भक्त बाबा के दर पर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दिन चढ़ने के साथ ही बाबा भक्तो की संख्या भी बढ़ते ही चले गई। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया। पूजा अर्चना के बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर विशेष प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन व पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था बनाई। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
