◾ गरमपानी से खैरना तक किए जाएंगे कार्य
◾क्षेत्र के वासिदों को नहीं करना पड़ेगा बाढ़ के थपेड़ों का सामना
◾ अधीक्षण अभियंता ने दिए गुणवत्तायुक्त कार्य के निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार को बचाने को छह करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से किए जाने वाले बाढ़ सुरक्षाकार्य शुरु कर दिए गए हैं। बाढ़ सुरक्षा कार्य की शुरुआत होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। सिंचाई विभाग के अधिक्षण अभियंता आरबी सिंह के अनुसार गुणवत्तायुक्त कार्य हो इसके लिए लगातार मोनिटरिंग भी की जाएगी।
गरमपानी खैरना क्षेत्र के वासिदों को बाढ़ के थपेड़ों से बचाने को आखिरकार शिप्रा नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरु हो गए। दो वर्ष पूर्व उफान पर आई शिप्रा नदी ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। कई घरों को नेस्तनाबूत कर दिया तो की मकानों को भारी नुकसान पहुंचाया। बाढ़ सुरक्षा कार्य की मांग उठी तो सरकार ने छह करोड़ रुपये से बाढ़ सुरक्षा कार्यो को स्वीकृति दी। एक ठेकेदार ने टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर हाइकोर्ट में चुनौती दे दी। बीते दिनों उच्च न्यायालय ने मामले को खारिज कर दिया। अब उच्चाधिकारियों से आदेश के बाद शिप्रा नदी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यो का श्रीगणेश कर दिया गया है। कार्य शुरु किए जाने पर ग्राम प्रधान प्रेम नाथ गोस्वामी, हरक सिंह, धन सिंह, गंगा सिंह, मदन सिंह मेहरा, मनोहर बिष्ट, मनोज नैनवाल, देवेश कांडपाल, कैलाश कांडपाल, भरत जलाल, भैरव नैनवाल, भुवन सिंह पिनारी आदि ने खुशी जताई है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरबी सिंह के अनुसार बाढ़ सुरक्षा कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार मानिटरिग भी की जाएगी।
