◾टीआरसी खैरना में किया गया 33 सदस्यीय दल का स्वागत
◾मातृ पित्र तीर्थाटन यात्रा के तहत पूरी की चार दिवसीय यात्रा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्रदेश सरकार की दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन यात्रा के तहत 33 सदस्यीय बुजुर्गों का दल चार दिवसीय यात्रा से वापस लौटा। कुमाऊं मंडल विकास निगम के खैरना स्थित विश्राम गृह में बुजुर्गों का स्वागत किया गया। बुजुर्गों ने राज्य सरकार की योजना को सराहनीय बताया।
मंगलवार को दीनदयाल मातृ पित्र तीर्थाटन यात्रा के तहत कुमाऊं मंडल के ऐतिहासिक चितई गोलू, जागेश्वर धाम, बागेश्वर, गंगोलीहाट, पाताल भुवनेश्वर आदि मंदिरों का भ्रमण कर 33 बुजुर्गों का दल खैरना स्थित विश्राम गृह पहुंचा। टीआरपी के प्रबंधक पारस सत्यवली की अगुवाई में बुजुर्गों का स्वागत किया गया। बुजुर्गों का दल बीते 19 मई को सूखाताल (नैनीताल) से रवाना हुआ था। दल में धारी, नथुआखान, कौल, चौखुटा, मझेडा़, कूडी, आदि क्षेत्रों के बुजुर्ग शामिल रहे। दल में शामिल बुजुर्गों ने कहा की राज्य सरकार की योजना से बुजुर्ग लाभान्वित हुए हैं। भ्रमण शानदार रहा साथ ही पौराणिक मंदिरों की भी जानकारी प्राप्त हुई है। इस दौरान नंदन सिंह जीना, दीवान सिंह, चंदन सिंह, शेर सिंह, जोत सिंह, बिशन सिंह, गोपाल सिंह, राधिका देवी, पार्वती देवी, जसुली देवी, मदन सिंह, खड़क सिंह, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!