◾मोटर मार्ग की सुध न लेने से बढेरी के किसान परेशान
◾मजबूर दीवार, पैराफिट व नाली निर्माण की मांग
◾ अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तमाम गांवो को जोड़ने वाले शहीद बलवंत सिंह भुजान – वर्धो मार्ग के जगह-जगह भूधंसाव की जद में आने से आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। अब भूधंसाव से किसानों के खेत भी जद में आने लगे हैं। किसानों ने मोटर मार्ग पर मजबूत सुरक्षा दीवार, पैराफिट तथा बरसाती नाली निर्माण की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि यदि अनदेखी हुई तो ग्रामीणों के साथ लेकर आंदोलन शुरु किया जाएगा।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला शहीद बलवंत सिंह भुजान – वर्धो मोटर मार्ग लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रहा है। जगह-जगह भूधंसाव बढ़ने से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद कोई सुध लेवा नहीं है। अब मोटर मार्ग की बदहाली का दंश किसानों को भी झेलना पड़ रहा है। मोटर मार्ग से सटी किसानों की कृर्षि भूमि तक मलबा व पत्थर गिर रहे हैं जिससे उपज भी बर्बाद हो रही है। बढेरी क्षेत्र के किसानों ने मोटर मार्ग पर मजबूत सुरक्षा दीवार के साथ ही पैराफिट व बरसाती नाली निर्माण किए जाने की मांग उठाई है। स्थानीय चंदन सिंह, जीवन सिंह, दीवान सिंह, भीम सिंह आदि किसानों ने आरोप लगाया है कि दिन-प्रतिदिन खेतों की ओर नुकसान बढ़ रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन को विवश होना पड़ेगा।
