◾प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर
◾अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नैनीपुल क्षेत्र का मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नैनीपुल क्षेत्र में बाइक व यात्री वाहन की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से सीएचसी सुयालबाडी़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। दुर्घटना से हाइवे पर जाम भी लग गया। क्वारब पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
रविवार को बेरीनाग निवासी सोबन सिंह अपने वाहन यूके 04टीए 9639 में यात्रियों को हल्द्वानी की ओर रवाना हुआ। सोबन हाइवे पर नैनीपुल क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था की विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार गाड़ी से जा टकराया। एकाएक बाइक सवार के गलत दिशा से आकर टकराने से सोबन ने वाहन रोक लिया। रोड पर गिरे राजपुरा, अल्मोड़ा निवासी निशांत को स्थानीय व्यापारी कुबेर सिंह जीना अपने निजी वाहन से सीएचसी सुयालबाडी़ लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया बाद में उसे बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर चौकी पुलिस क्वारब के आंनद राणा मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने हाईवे पर यातायात भी सुचारू कराया।

error: Content is protected !!