◾समग्र वर्ग में संपूर्ण उत्तराखंड में सीएचसी गरमपानी को मिला दूसरा स्थान
◾ बेतालघाट को 6 जबकि गरमपानी को मिलेंगे दस लाख रुपये
◾सीएचसी सुयालबाडी़ ने भी बनाई जगह एक लाख रुपये का मिलेगा पुरस्कार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सरकार की कायाकल्प योजना में इस वर्ष उपजिला चिकित्सालय के पर्यावरण मैत्री चिकित्सालय वर्ग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट ने पहले पायदान में जगह बनाई है। पुरस्कार के रुप में अस्पताल प्रबंधन को छह लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी वही समग्र वर्ग में प्रदेशभर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। गरमपानी को दस लाख रुपये की धनराशि बतौर पुरुस्कार मिलेगी।
सरकार की कायाकल्प योजना के तहत बेहतर प्रबंधन, साफ-सफाई, पर्यावरणीय संतुलन, साज सज्जा समेत अन्य प्रबंधन पर पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष भी कायाकल्प योजना के तहत चयनित टीम ने अस्पतालों का सर्वे किया। प्रदेश भर में मैत्री चिकित्सालय वर्ग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट ने पहले स्थान पर जगह बनाई है जबकि उप जिला चिकित्सालय के समग्र वर्ग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी दूसरे पायदान पर रहा है‌ गरमपानी को पुरस्कार के तौर पर दस लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। बेतालघाट को छह लाख रुपये मिलेंगे। जिला जिला चिकित्सालय वर्ग में सीएचसी सुयालबाडी़ को भी पुरुस्कार स्वरूप एक लाख रुपये मिलेंगे। सीएचसी बेतालघाट, गरमपानी व सुयालबाड़ी को सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश पंत के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों के बेहतर टीमवर्क से पुरस्कार मिला है।

error: Content is protected !!