◾अनिल सचिव, पुष्पा उपसचिव, सुनीता कोषाध्यक्ष मनोनीत
◾आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ का हुआ गठन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में तमाम बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी का गठन कर मनोज पांडे को संघ के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई जबकि प्रमिला कांडपाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
शनिवार को विद्यालय परिसर में हुई बैठक में विद्यालय की बेहतरी को तमाम मुद्दों पर मंथन हुआ। विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था पर संतोष जताया गया। प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने बताया की पढ़ाई के साथ साथ विद्यालय में समय समय पर विभिन्न गतिविधियां भी संचालित की जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को विशेष तैयारी करवाई जा रही है। सर्वसम्मति से शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन कर मनोज पांडे अध्यक्ष, प्रर्मिला कांडपाल उपाध्यक्ष, अनिल मेहरा सचिव, पुष्पा नैनवाल उप सचिव तथा सुनीता बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। कमला पांडे, पंकज दानी, हीरा सिंह मेहरा, योगेश पांडे, संतोष भट्ट कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय निदेशक मुकेश त्रिपाठी, प्रबंधक देवेंद्र सिंह नेगी, उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार, हेमा बिष्ट, गीता बिष्ट, प्रीति मंगच्वाडी, निशा मंगच्वाडी, सपना आर्या, सरिता तिवारी, सरिता मेहरा, नीलम जोशी आदि मौजूद रहे।
