◾ दिनभर धधकता रहा जंगल, वन संपदा हुई राख
◾क्षेत्रवासियों ने उठाई जंगलों को आग से बचाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तपिस बढ़ने के साथ ही जंगल भी वनाग्नि की चपेट में आने लगे हैं। गरमपानी क्षेत्र में बहने वाली शिप्रा नदी से सटा जंगल दिनभर धधकता रहा। जंगल की आग से वन संपदा को भी नुकसान की आंशका है। स्थानीय लोगों ने जंगलों को आग से बचाने को वन विभाग से कांबिंग तेज करने की मांग उठाई है।
रविवार सुबह शिप्रा नदी व डोबा गांव का जंगल एकाएक वनाग्नि से धधक उठा। धीरे धीरे जंगल की आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने जंगल के बडे़ हिस्से को चपेट में ले लिया। जंगल की आग ने वन संपदा को भी नुकसान पहुंचाया। जंगल दिन भर धू-धू कर जलता रहा। स्थानीय लोगों ने जंगलों को आग से बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
