◾मंडल कार्यालय में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक
◾ संगठनात्मक मजबूती पर भी दिया गया जोर
◾आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भाजपा कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने की। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा अध्यक्ष आंनद सिंह ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। संगठन के जिला प्रभारी दीवान सिंह मेहरा ने संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया। कहा कि किसानों को लाभान्वित करने को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है साथ ही उन्नत खेती में किसानों को पारगंत करने को विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। अनुदान में किसानों को बीज व कृर्षि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार से संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव गांव किए जाने तथा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने संगठन की मजबूती को किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील कार्यकर्ताओं से की। इस दौरान मंडल महामंत्री भगवत सिंह बिष्ट, सोबन सिंह करायत, उपाध्यक्ष लाभांशु पिनारी, दीवान सिंह जलाल, उमेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, मोहन जलाल, दान सिंह, मनोज कुमार, बालम सिंह बिष्ट, पूजा आर्या, कविता, कुंदन सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
