◾श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, जाम भी भी राहत
◾सौ से ज्यादा वाहनो की पार्किंग है व्यवस्था
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में अब एक और वाहन पार्किंग अस्तित्व में आ गई है। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग को अब तीन पार्किंग हो गई है। सुविधा बढ़ने से अब क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकेंगी।
शनिवार को हाइवे पर स्थित कैंची धाम क्षेत्र में अब एक और निजी पार्किंग का शुभारंभ हुआ। कांग्रेसी नेता भुवन तिवारी व चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी ने संयुक्त रुप से पार्किंग का उद्घाटन किया। नई पार्किंग उपलब्ध होने से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत मिल सकेंगी। पार्किंग में लगभग सौ से अधिक वाहन पार्क हो सकेंगे। पार्किंग उपलब्ध होने से हाइवे पर भी जाम से निजात मिल सकेगी। क्षेत्र में पहले से भी दो पार्किंग संचालित हो रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, नीरज बिष्ट, कमल रौतेला, मीना बिष्ट, रिंकू टम्टा, देव सिंह किरौला, योगेश किरौला आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!