🔳 शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
🔳 आजादी के परवानों को दी गई श्रद्धांजलि
🔳 शहीद खेम चंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन की गई अर्पित
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

गरमपानी डेस्क : शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में राज्य स्थापना सप्ताह कार्यक्रम के तहत शहीदों को याद किया गया। राज्य निर्माण में जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद खेम चंद्र डोर्बी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
शुक्रवार को शहीद खेमचंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना सप्ताह के तहत हुए कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक पर शहीद खेम चंद्र डोर्बी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. सुनील कुमार मौर्य ने उत्तराखंड के वीर सपूतों को नमन किया। प्राचार्य ने उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के ऐतिहासिक घटनाक्रम का विस्तार से वर्णन करते हुए भौगोलिक तथा आर्थिक स्थिति व संभावनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों से राज्य के विकास में योगदान का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा. तरुण कुमार आर्या ने उत्तराखंड राज्य के निर्माण की आवश्यकता व महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही राज्य के विकास में सभी जनप्रतिनिधियों, कार्मिकों, विद्यार्थियों व नागरिकों के परस्पर सहयोग तथा कर्तव्यनिष्ठा की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे डा. जयति दीक्षित, डा. ईप्सिता सिंह, ममता पाण्डे, संतोष भारती, सपना आर्या, भाष्करानंद पंत, अनिल नाथ गोस्वामी, प्रेमा देवी, ललित मोहन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!