🔳 साफ सफाई का जिम्मा भी खुद संभाले है व्यापारी
🔳 एक अदद पर्यावरण मित्र भी तैनात नहीं कर सका जिला पंचायत
🔳 प्रतिवर्ष जिला पंचायत को शुल्क का भुगतान करते हैं व्यापारी
🔳 सुलभ शौचालय न होने से यात्री व पर्यटक होते हैं परेशान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित छड़ा तथा खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर स्थित पातली बाजार सुविधाओं के लिए तरस रहा है। सुविधाएं उपलब्ध न होने से यहां रुकने वाले पर्यटकों व यात्रियों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने दोनों बाजार क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है।
पर्वतीय जनपदों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर छड़ा व पातली बाजार के व्यापारी लंबे समय से बाजार क्षेत्र में सुविधाएं मुहैया कराने की मांग उठा रहे हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। बाजार क्षेत्र के व्यापारी जिला पंचायत को प्रतिवर्ष शुल्क की अदायिगी भी करते हैं बावजूद जिला पंचायत तक ध्यान नहीं दे रहा। बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को एक अदद पर्यावरण मित्र तक की तैनाती नहीं है। पूरे बाजार क्षेत्र में सफाई का जिम्मा व्यापारी खुद संभाले है। सुलभ शौचालय उपलब्ध न होने से बाजार क्षेत्र में रुकने वाले यात्रियों व पर्यटकों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर महिला यात्रियों को तमाम दिक्कतों से जूझना पड़ता है। छड़ा तथा पातली बाजार क्षेत्र में समुचित स्ट्रीट लाइटें तक न होने से अंधेरा बना रहता है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पातली ईकाई अध्यक्ष आंनद सिंह नेगी, छड़ा ईकाई अध्यक्ष दीवान सिंह के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध न होने से यात्री व पर्यटक तक बाजार क्षेत्रों में रुकने से कतराने लगे हैं जिस कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। विरेन्द्र सिंह बिष्ट, बालम सिंह नेगी, मनीष तिवारी, संजय सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, गोविंद नेगी आदि ने छड़ा तथा पातली बाजार क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!