🔳 भाजपा कार्यकर्ता के सम्मेलन में एकजुटता पर दिया गया जोर
🔳 हल्दीयानी गांव में स्थित शक्ति केंद्र में जुटे कार्यकर्ता
🔳 केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
गरमपानी डेस्क : राज्य स्थापना पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बेतालघाट ब्लॉक के हल्दीयानी गांव में हुए सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सोमवार को हल्दीयानी गांव में हुए सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। प्रत्येक बूथ को मजबूत करने तथा संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने जीतवापीपल, ढोलगांव, सोनली व हल्दीयानी बूथ पर पार्टी को मजबूत करने अपील की। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा लाभ दिलाने पर जोर दिया। कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, शक्ति केंद्र प्रभारी लक्ष्मण सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह जैडा, दीवानी राम, कैलाश पंत, मंजू बिष्ट, भवानी जैडा, आनंद बल्लभ पंत, पंकज जोशी, रोहित तिवाड़ी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, मनोज सनवाल, चंदन सिंह, कीर्ति बल्लभ जोशी, महेंद्र जोशी, ध्यान सिंह हाल्सी आदि मौजूद रहे।
