🔳 तू-तू मैं-मैं से शुरु हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंचा
🔳 एकाएक हुए हंगामें से बाजार में मच गया हड़कंप
🔳 सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्त रवैया अपना दो पक्षों को खदेड़ा
🔳 पुलिस की सख्ती से दोनों पक्षों ने बाजार से निकलने में समझी भलाई
🔳 शिवालय के समीप हुए हंगामें में एक का सिर फोड़ा
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद होने से हड़कंप मच गया। तू-तू मैं-मैं से मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मारपीट से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची खैरना पुलिस की टीम ने दोनों पक्षों को खदेड़ मामला शांत करवाया। पुलिस के सख्त रुख को देख दोनों पक्षों ने बाजार क्षेत्र से निकलने में ही भलाई समझी। इधर शिवालय के समीप भी दो पक्ष आपस में भिड़ गए। हंगामें के बीच एक ग्रामीण के सिर पर भी चोट पहुंची।
रविवार को आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीददारी को गरमपानी खैरना बाजार पहुंचे। बाजार में रौनक से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। इसी बीच खैरना चौराहे के समीप स्थित होटल में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हंगामा बढ़ने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरु हो गई। हाथापाई से बाजार क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सख्त रवैया अपना दो पक्षों को खदेड़ दिया। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष भी बाजार क्षेत्र से इधर उधर हो गए। पुलिस के पहुंचने से बामुश्किल मामला शांत हो सका। धनियाकोट पुल के समीप स्थित शिवालय के गेट पर भी दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। विवाद में एक ग्रामीण का सिर भी फूटा। पुलिस के पहुंचने पर सभी तितर बितर हो गए। देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!