🔳 हिमोत्थान सोसायटी के तत्वावधान में शुरु हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम
🔳 बचत, वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन व यूपीआई के सुरक्षित उपयोग पर दी गई जानकारियां
🔳 महिलाओं से किया गया योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]

गरमपानी डेस्क : बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा खैरना ग्राम पंचायत में हुए कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कई अहम जानकारियां दी गई। बैंक की योजनाओं व ऋण संबंधी तथा लेन-देन पर भी अहम जानकारियां साझा की गई। वक्ताओं ने महिलाओं को वित्तीय रुप से जागरुक व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण को अहम कदम बताया।
रविवार को स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय रुप से जागरुक व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छड़ा खैरना ग्राम पंचायत में हिमोत्थान सोसायटी के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय वित्तीय व डिजिटल साक्षरता तथा महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय रुप से जागरुक व आत्मनिर्भर बनाना है ताकि उनकी डिजिटल समझ विकसित हो सके तथा बैंकिंग सेवाओं व डिजिटल तकनीकों के प्रति उनकी जानकारी व उपयोग को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में महिलाओं को नियमित बचत, वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधाओं, डिजिटल लेन-देन यूपीआई के सुरक्षित उपयोग व साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं साथ ही, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, वित्तीय निर्णय लेने तथा समूह की मजबूती में सामूहिक भागीदारी के महत्व पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने दो दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं की वित्तीय व डिजिटल समझ को सुदृढ़ करने तथा उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर चित्रा धरियाल, ज्योति नेगी,धना देवी, भावना बिष्ट, खष्टी, रेखा, राधा, पार्वती, दीपा, लीला, माया, मीना, सीमा, कमला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!