🔳 भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का लगाया गंभीर आरोप
🔳 आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प
🔳 महिला सभागार में हुई बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर दिया गया जोर
🔳 भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]
गरमपानी डेस्क : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर महिला सभागार गरमपानी में कांग्रेस की बैठक में वक्ताओं ने राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आरोप लगाया की भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है जबकि विकास कार्य ठप हो चुके हैं। कार्यकताओं से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी देवेंद्र बिष्ट को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
सोमवार को महिला सभागार में जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा कर तमाम गंभीर आरोप लगाए। कहा की अब भाजपा सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है। कार्यकताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने भी चौतरफा हमला बोला। कहा कि राज्य व केंद्र सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जनहित के मुद्दों से सरकार को लेना देना नहीं है। शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर में पहुंच चुकी है। लोग कांग्रेस से जुड़कर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। नगरपालिका नैनीताल के पूर्व चैयरमैन संजय कुमार संजू ने कहा कि विकास की रफ्तार थम चुकी है। जनता त्रस्त है। पंचायतों में तक विकास कार्य नहीं हो पा रहे ऐसे में भाजपा सरकार की विदाई तय है। जिला प्रभारी डा. गणेश उपाध्याय ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने की अपील की ताकी हकीकत जनता के सामने आ सके। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि सतीश नैनवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया गया। कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, वरिष्ठ कांग्रेसी गोधन सिंह बर्गली, शेखर दानी, पूरन जलाल, जेडी कत्यूरा, शीलू कुमार, दिनेश तिवारी, भुवन तिवारी, जीशांत कुमार, सुरेश जोशी, गोधन सिंह बिष्ट, पीसी गोरखा, प्रताप गौणी, अजय पनौरा, रतन सिंह हरीश मेहरा, मदन सुयाल, समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
