🔳 कुछ लोगों के एक साथ कई सिलेंडर लेकर पहुंचने से जताया रोष
🔳 आसपास के गांवों से सिलेंडर इकठ्ठा कर कालाबाजारी का जताया अंदेशा
🔳 गांवों में समुचित आपूर्ति के बावजूद बाजार के लिए भेजे वाहन से रिफिल पर जताई आपत्ति
🔳 मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की उठी मांग
[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रसोई गैस वितरण के दौरान कुछ लोगों के एक साथ कई सिलेंडर लेकर पहुंचने से हंगामा खड़ा हो गया। व्यापारियों ने क्षेत्र के लिए आए गैस वाहन से स्थानीय लोगों को ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई। आरोप लगाया की कुछ लोग आसपास के गांवों के सिलेंडर इकठ्ठा कर लें रहे हैं जबकि रोस्टर के अनुसार गांवों में भी वाहन से आपूर्ति हो रही है। सिलेंडरों की कालाबाजारी का अंदेशा भी जताया।
गुरुवार को बेतालघाट स्थित गैस गोदाम से रसोई गैस वाहन गरमपानी खैरना क्षेत्र में सिलेंडरों की आपूर्ति को पहुंचा। हाईवे पर देवी मंदिर के समीप गैस कर्मियों ने वितरण शुरु ही किया था कि कुछ लोग एक साथ कई सिलेंडर व गैस बुक लेकर वाहन के पास पहुंच गए। एक साथ कई सिलेंडर देख लोगों का पारा चढ़ गया। लोगों के आक्रोशित होने पर हंगामा शुरु हो गया। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग आसपास के गांवों से सिलेंडर इकठ्ठा कर रिफिल करा लें रहे हैं। सिलेंडरों की कालाबाजारी का अंदेशा भी जताया। गरमपानी खैरना क्षेत्र के लोगों को ही सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाने पर गहरा रोष जताया। लोगों ने प्रत्येक गांव में रोस्टर के हिसाब से गैस वाहन सिलेंडरों की आपूर्ति होने के बावजूद गरमपानी खैरना क्षेत्र में बाहरी उपभोक्ताओं के सिलेंडरों को रिफिल कराए जाने पर नाराजगी जताई। दो टूक चेतावनी दी की यदि गांवों के सिलेंडर बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए गैस वाहन भरवाए गए तो श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *