🔳 टैक्सी बाइक व स्कूटियों के संचालन पर लगाया गया प्रतिबंध
🔳 यातायात पुलिस ने अपनाया सख्त रुख, मचा हड़कंप
🔳 एकाएक हुई कार्रवाई से सख्ते में आए संचालक
🔳 यातायात पुलिस ने चेताया – बर्दाश्त नहीं होगा नियमों का उल्लघंन
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
ट्रैफिक प्लान तथा यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। कैंची क्षेत्र में संचालन प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद टैक्सी संचालन किए जाने पर बारह टैक्सी स्कूटी सीज कर दी गई। पुलिस ने चेताया की अभियान लगातार जारी रहेगा।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा कैंची क्षेत्र में यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने को पुलिस ने विशेष ट्रेफिक प्लान तैयार कर टैक्सी बाइक व स्कूटियों की आवाजाही कैंची क्षेत्र में प्रतिबंधित की है। चार पहिया वाहनों को भी सैनिटोरियम बाइपास पर पार्क करवा वहां से शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम स्थित नींब करौरी आश्रम भेजा जा रहा है। गुरुवार को भी पूर्व से तैयार ट्रैफिक प्लान जारी रहा पर नियमों को ताक पर रख एक के बाद एक करीब बारह टैक्सी स्कूटियों में सवार पर्यटक भवाली होते हुए कैंची धाम को रवाना हुए। चैकिंग अभियान में जुटे यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने कैंची व भवाली के बीच स्कूटी सवारों को रोका। ट्रैफिक प्लान की जानकारी दी। वाहनों से संबंधित कागजातों की भी जांच की। यातायात नियमों व ट्रैफिक प्लान की धज्जियां उड़ानें पर यातायात पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया। चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगा। सभी वाहनों को भवाली थाने में खड़ा करवा दिया गया है।
