🔳 विशेष पूजा अर्चना के साथ सिमलखा गांव में श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश
🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳 भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा गांव स्थित बनवारी तिन्नर देव मंदिर में विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। कथा व्यास आचार्य दया कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बुधवार को बनवारी तिन्नर देव मंदिर परिसर में सुबह धर्माचार्य अतुल तिवारी ने यजमान दिनेश जलाल, हरेंद्र सिंह, अनूप मेहरा, ललित मेहरा, कुंदन जीना, हरी सिंह जलाल, खुशाल सिंह, रघुनंदन, गोविंद,पूरन जलाल से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर कहा कि श्रद्धा, भक्ति व आध्यात्मिक वातावरण से पूरा क्षेत्र धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बना हुआ है। कथा व्यास आचार्य दया कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। यह कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भजन मंडली के कल्याण बोरा, हिमांशु जोशी, दीपक जोशी ने शानदार प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम बोहरा, समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *