🔳 विशेष मंत्रोचार व पूजा अर्चना के साथ होगा महाप्रसाद निर्माण का श्रीगणेश
🔳 दो लाख से अधिक मालपुए किए जाएंगे तैयार
🔳 मथुरा व वृंदावन से पहुंचते हैं विशेष कारीगर
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम स्थित नींब करौरी आश्रम के स्थापना दिवस पर बाबा भक्तों को उपलब्ध कराए जाने वाले मालपुआ महाप्रसाद तैयार करने वाले विशेष कारीगरों का दल कैंची धाम पहुंच गया है। सुबह विशेष पूजा अर्चना तथा विशेष मंत्रोचार के साथ बाबा के समय की भट्टी में अग्नि प्रज्वलित कर हनुमान व विनय चालीसा पाठ के बाद महाप्रसाद तैयार करने का श्रीगणेश होगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार 15 जून तक महाप्रसाद बनाया जाएगा‌। इस वर्ष दो लाख से अधिक मालपुए तैयार किए जाएंगे।
श्री कैंची धाम में स्थापना दिवस की तैयारियां तेज हो गई है। जहां एक ओर आश्रम तथा मेला परिसर में व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाने लगी है‌ वहीं स्थापना दिवस पर महाप्रसाद के रुप में बाबा भक्तों को उपलब्ध कराए जाने वाले मालपुए तैयार करने वाले विशेष कारीगरों का 45 सदस्यीय दल मथुरा तथा वृंदावन से गुरुवार को कैंची धाम पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह विशेष मंत्रोचार तथा पूजा अर्चना के साथ बाबा नींब करौरी के समय की लकड़ी की भट्टी में अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। हनुमान व विनय चालीसा पाठ के बाद महाप्रसाद निर्माण का कार्य शुरु होगा। महाप्रसाद बनाने का कार्य 15 जून तक अनवरत चलता रहेगा।15 जून को महाआरती व भोग लगाएं जाने के बाद बाबा भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के शैलेश साह के अनुसार लगभग दो लाख से भी अधिक मालपुए का महाप्रसाद तैयार किया जाएगा। शुक्रवार से पंद्रह जून तक मालपुए बनाने का कार्य निरंतर चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *