🔳 सांसद व विधायक ने संयुक्त रुप से किया उद्घाटन
🔳 9.81 करोड़ रुपये की लागत से पंद्रह दिनों में बनकर हुआ तैयार
🔳 यातायात सुचारु होने से हाईवे व कैंची धाम में कम होगा वाहनों का दबाव
🔳 आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को भी मिलेगा लाभ
🔳 74.15 मीटर लंबाई स्पान के सेतू निर्माण में भी आई तेजी
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे व कैंची क्षेत्र को जाम से मुक्त करने को सैनिटोरियम – पाडली बाइपास मार्ग पर शिप्रा नदी पर बहुप्रतीक्षित बैली ब्रिज यातायात के लिए खोल दिया गया है। सांसद अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या ने संयुक्त रुप से ब्रिज कि उद्घाटन किया। ब्रिज का उद्घाटन होने से अब वाहन बाइपास मार्ग का लाभ उठाने सकेंगे साथ ही हाईवे व कैंची धाम क्षेत्र में वाहनों का दबाव भी कम होगा। लोनिवि के अधिक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशत्तू के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर रात में बाइपास मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
कैंची व अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर जाम की समस्या के समाधान को सैनिटोरियम से पाडली तक करीब 18 किमी लंबे बाइपास को हाईवे से जोड़ने के लिए शिप्रा नदी पर 9.81 करोड़ रुपये की लागत निर्माणाधीन करीब 45 मीटर स्पान लंबाई के वैली ब्रिज का कार्य गुरुवार को पूरा कर लिया गया। बीस श्रमिकों की हाड़तोड़ मेहनत, हाईटेक मशीनों के इस्तेमाल व लोनिवि के अधिकारियों की कड़ी निगरानी के बीच लगभग पंद्रह दिनों में बनकर तैयार हुए बैली ब्रिज का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट व विधायक सरिता आर्या ने ने संयुक्त रुप से किया। सांसद व विधायक ने कहा की ब्रिज निर्माण होने से अब वाहन बाइपास मार्ग से आवाजाही कर सकेंगे। कहा की केंद्र व राज्य सरकार श्रद्धालुओं व यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने को गंभीरता से कार्य कर रही है। बाद में विभागीय अधिकारियों की निगरानी में सांसद , विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों के काफिले ने नवनिर्मित पुल से आवाजाही की। लोनिवि के अधिक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि बाइपास मार्ग की नई कटिंग होने से सुरक्षा के मद्देनजर रात को आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा, नवीन वर्मा, अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना, एसडीएम अनुराग आर्या, सहायक अभियंता प्रकाश चंद्र उप्रेती, तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, रमेश सुयाल, दिनेश चंद्र दानी, रवि पांडे, पूरन बिष्ट, फिरोज अहमद, योगेश ढौंडियाल, शिवांशु जोशी, मदन मोहन कैड़ा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
74.15 मीटर लंबाई स्पान के सेतू निर्माण में भी आई तेजी
बाइपास मोटर मार्ग पर दूसरे फेज के सुरक्षात्मक, नाली व कलमठ निर्माण का कार्य गतिमान है। समीप ही लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से 74.15 मीटर लंबे स्पान के सेतू निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है। आगामी अक्टूबर तक कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है। सहायक अभियंता प्रकाश चंद्र उप्रेती ने बताया की 74.15 मीटर स्पान लंबाई के सेतू निर्माण की भी लगातार माॅनिटरिग की जा रही है।
