🔳 बीस किमी के दायरें में सात ग्रामीणों की होगी तैनाती
🔳 लोनिवि निर्माण खंड ने कई मोटर मार्गों के लिए किए टेंडर आमंत्रित
🔳 ग्रामीणों को मिल सकेगा 11 महीनों का रोजगार
🔳 सरकार के प्रयाग पोर्टल में पंजीकरण करना होगा जरुरी
🔳 स्थानीय लोगों के जिम्मेदारी संभालने से बाहरी राज्यों के श्रमिकों की घुसपैठ पर लगेगी रोक
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]

ग्रामीण सड़कों की रखरखाव की जिम्मेदारी अब स्थानीय लोगों के हाथ में होगी इसके लिए बकायदा लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कई सड़कों के रखरखाव के लिए टेंडर तक आमंत्रित कर दिए है। योजना के तहत गांव के लोगों को लगभग 11 महीने का रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। मोटर मार्ग पर बीस किमी दायरें की जिम्मेदारी सात लोगों को सौंपी जाएगी।
ग्रामीण सड़कों के रखरखाव को अब मोटर मार्ग से सटे गांव के लोगों की ही मदद ली जाएगी। योजना के तहत सड़कों के रखरखाव के लिए पंजीकृत ठेकेदार को पूर्व की तरह ही विभाग के साथ टेंडर प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। विभाग की शर्तों के अनुसार बीस किमी दायरे में गांव के ही सात लोगों की तैनाती करनी होगी। ग्रामीणों को बकायदा बेलदार व वर्क ऐंजेट के नाम से जाना जाएगा। योजना से जहां बाहरी राज्यों के श्रमिकों की आवाजाही पर अंकुश लगेगा वहीं वर्ष के 11 महीने स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा वहीं ठेकेदार को भी आसानी से श्रमिक मिल जाएंगे तथा मोटर मार्ग का रखरखाव भी सुगम हो सकेगा। ठेकेदार श्रमिकों को लगभग चार सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मेहनताना के भुगतान करना होगा। योजना से जुड़ने को ग्रामीणों को सरकार के प्रयाग पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने बकायदा बेतालघाट, रामगढ़, भीमताल व ओखलकांडा ब्लॉक की कई सड़कों के रखरखाव को स्थानीय लोगों की तैनाती को टेंडर प्रक्रिया भी आमंत्रित कर दी है। लोनिवि के अधिक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशत्तू के अनुसार ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए बेलदार व श्रमिकों की आपूर्ति से रखरखाव सुगम होगा। पहले काफि परेशानी होती थी। गांव के लोग नजदीक ही रोजगार पाने को प्रयाग पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। योजना से जुड़कर ग्रामीणों का भविष्य व रोजगार दोनों सुरक्षित हो सकेगा। ऑनलाइन प्रणाली से भुगतान भी समय पर होगा।

error: Content is protected !!