🔳 फोरेस्ट बैरियर से कैंची के बीच बड़े दायरे में फैला कूड़ा
🔳 कूड़ा निस्तारण की ठोस उपाय न होने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जताई गहरी नाराजगी
🔳 हरकत में आए जिला पंचायत ने आनन फानन में किया निस्तारण
🔳 भंडारा न लगाने के आदेशों की अवहेलना पड़ गई भारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

देश विदेश के लाखों श्रद्धालु की आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस पर हुए धार्मिक अनुष्ठान व मेले के दौरान अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर फोरेस्ट बैरियर से कैंची क्षेत्र के बीच बिखरे कूड़े से जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था न होने से हाईवे किनारे फैले कूड़े से बाबा के धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को असहता हुई हालांकि जिला पंचायत ने विशेष अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया। जिंप के कर अधिकारी के अनुसार भंडारे न लगाए जाने के आदेश के बावजूद भंडारा लगने व भंडारा संचालकों के कूड़ा निस्तारण को ठोस प्रबंध न किए जाने से कूड़ा फैला।
बीते पंद्रह जून को कैंची धाम स्थापना दिवस के दिन हाईवे पर फोरेस्ट बैरियर से कैंची क्षेत्र के बीच डिस्पोजल प्लेटों का अंबार लगे होने से व्यवस्थाओं की कलई खुल गई।विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने सुप्रसिद्ध कैंची धाम में स्थापना दिवस पर कूड़ा निस्तारण को ठोस प्रबंध न होने पर गहरी नाराजगी जताई। भंडारा न लगाएं जाने के आदेशों के बावजूद भंडारा लगाए जाने पर सवाल उठाए। जिलाधिकारी तथा कई ज़िम्मेदार अधिकारियों को शिकायत भी भेजी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेन्द्र नेगी, प्रेम नाथ गोस्वामी, बिशन सिंह जंतवाल ने भी कड़ी निंदा की। भविष्य में व्यवस्था में सुधार को ठोस रणनीति तैयार किए जाने पर जोर दिया। मामले के तूल पकड़ने पर जिला पंचायत ने विशेष अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण कर दिया। जिला पंचायत से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो व्यवस्था चाक चौबंद करने को 14 कर्मचारियों व 47 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई थी। मेला परिसर व आसपास के क्षेत्रों में 13 जून से ही सफाई अभियान शुरु कर दिया गया। अलग अलग स्थानों पर करीब चौदह कूड़ेदान भी स्थापित किए गए। निदेशालय से उपलब्ध गार्बेज सक्शन मशीन की मदद से भी सफाई करवाई गई थी। 13‌ जून से 17 जून तक 26 कूड़ा वाहनों के जरिए लगभग 42 टन गिले व सूखें कूड़े का निस्तारण किया गया। जिला पंचायत के कर अधिकारी विजय बिष्ट के अनुसार बिखरे कूड़े का निस्तारण कर दिया गया है।‌ मंदिर ट्रस्ट, पुलिस, प्रशासन व विभिन्न विभागों की संयुक्त मिटिग में कहीं भी भंडारा न लगाने के स्पष्ट आदेश जारी हुए थे। फारेस्ट बैरियर व कैंची के बीच भंडारा लगने व कूड़ा निस्तारण का ठोस प्रबंध न होने से कूड़ा फैला हालांकि शाम को ही अभियान के दौरान कूड़ा निस्तारण कर दिया गया। बहरहाल तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद हाईवे किनारे फैले कूड़े से दूर दराज के क्षेत्रों से बाबा नीब करौरी के धाम पहुंचे भक्त जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली को कोसते नजर आए।

error: Content is protected !!