🔳 देहरादून में हुई स्किल प्रतियोगिता में राज्य में पाया पहला स्थान
🔳 प्रशस्ति पत्र व चमचमाती ट्रॉफी से मेधावी को किया गया सम्मानित
🔳 इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय पर दी शानदार प्रस्तुति
🔳 विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने व्यक्त की खुशी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
देहरादून में हुई राज्य स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज खैरना के मेधावी यश पांडे ने पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। यश की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों तथा जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की है।
बुधवार को देहरादून में हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीआइसी खैरना में बारहवीं में अध्ययनरत डोबा गांव निवासी यश पांडे ने इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय पर शानदार प्रस्तुति देकर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। यश को प्रमाण पत्र व चमचमाती ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है। यश की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार पांडेय ने बताया की यश ने जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी यश ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय के निखिलेश कोठियाल, सचिन जोशी, घनश्याम जोशी, हितेश साह, आशा आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने यश को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।
