🔳 जीआइसी रातीघाट में गणित, हिंदी, राजनीतिक शास्त्र व जीव विज्ञान के शिक्षक का पद रिक्त
🔳 तीन वर्ष से विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे
🔳 शिक्षकों के रिक्त पदों से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय
🔳 कई बार तैनाती को उठ चुकी आवाज बावजूद नहीं ली जा रही सुध
🔳 विद्यालय में तमाम गांवों के 261 नौनिहाल अध्ययनरत

[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों के मध्य में स्थित जीआइसी रातीघाट में व्यवस्था राम भरोसे हैं। कई महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त होने से नौनिहालों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद जिम्मेदारों के सुध न लिए जाने से अभिभावकों व स्थानीय लोगो में नाराजगी बढ़ने लगी है।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे बारगल, कफूल्टा, बुधलाकोट, जाख, चौरसा, हली, हरतपा समेत तमाम गांवों से लगभग 261 नौनिहाल जीआइसी रातीघाट में शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं पर विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। पिछले सात महीने से विद्यालय में गणित विषय के प्रवक्ता व एलटी में भी गणित के शिक्षक का पद रिक्त पड़ा हुआ है जबकि विद्यालय में हिंदी तथा राजनीतिक शास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषय के अध्यापक के साथ ही पिछले तीन वर्ष से प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे विद्यालय में व्यवस्था संचालित है। जीव विज्ञान के प्रवक्ता तक नहीं है‌। विद्यालय की स्थिति से अभिभावक भी बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है‌। क्षेत्रवासियों के अनुसार कई बार रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई जा चुकी है पर सुनवाई नहीं हो रहे‌। विद्यालय में चार पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों के साथ ही क्लर्क का पद भी खाली है जिससे विद्यालय में विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रिक्त पदों पर तैनाती की मांग उठाई है ताकि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो। बकायदा सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन भेज मामले में कार्रवाई पर जोर दिया है। उप-शिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी के अनुसार मुख्यालय से ब्लॉक के सभी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों से संबंधित सूचना मांगी गई है। सूची उपलब्ध करा दी गई है। शिक्षकों के उपलब्ध होते ही रिक्त पदों पर तैनाती की जाएगी।

error: Content is protected !!