🔳 बीस वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान कर वसूले दस हजार रुपये
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी कहीं नकेल
🔳 बगैर सत्यापन किराएदार रखने पर मकान मालिक का पांच हजार रुपये का चालान
🔳 एकाएक हुई पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालक खैरना पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों के ताबड़तोड़ चालान कर जुर्माना वसूला। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी नकेल कसी गई। बगैर सत्यापन किराएदार रखने पर एक मकान स्वामी का पांच हजार रुपये का चालान भी किया गया।
यातायात नियमों के उल्लघंन पर खैरना पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। तेज रफ्तार, ओवरलोड, अधूरे कागजात वाहन दौड़ने वाले बीस वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान कर दस हजार जुर्माना वसूला गया जबकि एक बाइक सीज कर दी गई। वाहन चालकों को नियमों के उल्लघंन पर कड़ी फटकार भी लगाई गई। रातीघाट क्षेत्र में बगैर सत्यापन किराएदार रखने पर एक मकान स्वामी का पांच हजार रुपये का चालान किया गया जबकि बाजार क्षेत्र में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तेरह लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर 3250 रुपये जुर्माना वसूला गया। चौकी प्रभारी ने कहा की अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लघंन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एकाएक हुई पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एएसआई हरभजन सिंह राणा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी आदि मौजूद रहे।




