◾ तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर साझा की गई जानकारियां
◾जी 20 समूह तथा भारत की भूमिका पर भी डाला गया प्रकाश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शहीद खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में जी 20 के परिप्रेक्ष्य में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत कार्यशाला हुई। कौशल विकास कार्यक्रम समेत तमाम महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
महाविद्यालय परिसर में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में प्रभारी प्राचार्य डा. ईप्सिता सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में जी 20 के परिप्रेक्ष्य में कौशल विकास कार्यक्रम विषय पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता प्रभारी अनुदेशक आईटीआई बेतालघाट राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से कौशल विकास पाठ्यक्रमों की उपयोगिता, आवश्यकता, रोजगार की संभावनाएं व प्रवेश से संबंधित नियम पर व्याख्यान दिया। कार्यशाला संयोजक डा. तरुण कुमार आर्या ने जी 20 समूह, भारत की भूमिका व जी 20 में कौशल विकास कार्यक्रम की योजना पर विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य डा. ईप्सिता सिंह ने कार्यशाला में मिली जानकारियों का लाभ उठाने का आह्वान किया।अतिथियों को ऐपण कलाकृति स्मृतिचिह्न से सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय बेतालघाट के शिक्षक प्रदीप कुमार, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कार्मिक, छात्र संघ पदाधिकारी व महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।