◾आध्यात्मिक भ्रमण पर निकले दल ने जुटाई विभिन्न जानकारियां
◾ जागेश्वर व न्याय के देवता के दरबार में की पूजा अर्चना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
शहीद खेमचंद डोर्बी महाविद्यालय बेतालघाट के विद्यार्थियों के दल ने आध्यात्मिक भ्रमण के दौरान ऐतिहासिक जागेश्वर धाम व चितई गोलू मंदिर पहुंच कर विभिन्न जानकारियां जुटाई। विशेष पूजा अर्चना कर देश, प्रदेश की सुख, समृद्धि व शांति को प्रार्थना की।
छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित भंडारी की अगुवाई में विद्यार्थियों के दल ने जागेश्वर धाम मंदिर में पहुंचकर विभिन्न जानकारियां जुटाई। मंदिर समूह के विषय पर जानकारी साझा ली। विशेष पूजा अर्चना कर देश, प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की बाद में विद्यार्थियों का दल चितई स्थित गोलू देवता मंदिर पहुंचा। न्याय के देवता के दरबार में मत्था टेक विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर से जुड़ी जानकारी जुटाई। शैक्षिक भ्रमण दल में शामिल विद्यार्थियों ने मंदिर की विशेषताओं की जानकारी ले प्रचार-प्रसार की बात कही। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित पंत के अनुसार पहली बार विद्यार्थियों का दल आध्यात्मिक भ्रमण पर निकला है। इस दौरान सचिव संदीप भंडारी, कोषाध्यक्ष ललिता बिष्ट समेत कई विद्यार्थी मौजूद रहे।
