🔳 गांव में बैठक के बाद क्वारब चौकी धमकी दर्जनों महिलाएं
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों व बुजुर्गो ने भी जताया रोष
🔳 शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर नारेबाजी कर जताई नाराजगी
🔳 शराब माफियाओं के नामों का खुलासा कर दिया कार्रवाई पर जोर
🔳 अनदेखी पर किया चौकी परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
🔳 कूल, मटकिना, बिरखन, बटूलिया, चोपड़ा गांव में खुलेआम शराब बिक्री का आरोप
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में धड़ल्ले से हो रही शराब बिक्री से गांव की महिलाओं, बच्चों व पंचायत प्रतिनिधियों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। कूल गांव में बैठक कर ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री पर गहरा रोष जताया बाद में हाईवे पर स्थित क्वारब चौकी पहुंचकर नारेबाजी कर शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। शराब बिक्री में लिप्त तस्करों के नाम का खुलासा कर दो टूक कहा कि यदि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो फिर चौकी में ही धरना शुरु कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को कूल गांव स्थित पंचायत भवन में हुई बैठक में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। कूल गांव के साथ ही बिरखन, मटकिना, बटूलिया, चोपड़ा आदि गांवों से पहुंची महिलाओं ने कहा की लंबे समय से गांव में अवैध शराब बिक्री का कारोबार फल-फूल रहा है बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। शराब तस्कर छोटे छोटे बच्चों तक को शराब का लती बनाने पर आमादा हो चुके हैं। खुलेआम हो रही बिक्री से गांवों का माहौल बिगड़ते ही जा रहा है बावजूद पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे बैठे हैं। गांवों की महिलाओं ने कहा कि घर का मुखिया राशन लाने के बचाय शराब पीकर घर पहुंच रहा है तथा घर के लोगों से मारपीट पर उतारु हो रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा की शराब माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की अब उन्हें पुलिस का भी कोई भय नहीं रह गया है। गांवों में धड़ल्ले से अवैध अंग्रेजी व देशी शराब पहुंचाई जा रही है। बैठक के बाद महिलाओं ने छोटे छोटे बच्चों, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने क्वारब चौकी को रुख किया। चौकी परिसर के बाहर अवैध शराब बिक्री पर अंकुश न लगाएं जाने पर नारेबाजी कर रोष जताया। आरोप लगाया की शराब माफिया मुनाफे के फेर में गांवों को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने तस्करों के नाम का खुलासा कर पुलिस को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग उठाई। चेताया की कार्रवाई नहीं हुई तो फिर चौकी परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान कूल सुरेश चंद्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित कुमार, सरपंच राजेंद्र, हरेंद्र सिंह, नंदन सिंह, लछम सिंह, कमलेश कुमार, मोहन सिंह, कुंदन सिंह, महेंद्र सिंह, आन सिंह, कलावती देवी, कमला देवी, विमला, पुष्पा, दीपा देवी, कुंती देवी, पार्वती, सरोजनी, सरिता, रितु, चांदनी, हेमा, मुन्नी, तारा, हंसी, पुष्पा देवी, विमला देवी, राधा देवी समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
