🔳 देखते ही देखते विकराल हुई आग की लपटे
🔳 वन संपदा के साथ ही मवेशियों की चारा पत्ती हुई राख
🔳 जंगल क्षेत्र से पत्थरों के गिरने से आवाजाही भी हुई खतरनाक
🔳 देर शाम तक उठता रहा धुएं का गुबार
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

कोसी घाटी में जंगलों की आग थमने का नाम नहीं ले रही। ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट के ठिक ऊपर जंगल क्षेत्र में लगी आग से बड़े पैमाने पर वन संपदा जलकर राख हो गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। देर शाम तक जंगल क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता रहा।
बेतालघाट स्थित ब्लॉक मुख्यालय के ठिक ऊपर जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को आग धधक उठी। कुछ ही देर में आग जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। आग की लपटों के विकराल रुप धारण करने से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। आग के कारण जंगल क्षेत्र से भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग पर पत्थर गिरने भी शुरु हो गए जिससे आवाजाही भी खतरनाक हो गई। जंगल क्षेत्र में धधकी आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचने के साथ ही मवेशियों की चारा पत्ती भी जलकर नष्ट हो गई। आग से जंगली जानवरों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। देर शाम तक जंगल से धुएं का गुबार उठता रहा। जंगलों को आग से बचाने को लाख दावे करने वाले वन विभाग के जंगलों को बचाने में नाकाम साबित होने से विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पर्यावरण प्रेमियों के अनुसार अभी से यदि हालात बिगड़े तो गर्मियों में हालात विकट होंगे। क्षेत्रवासियों ने भी जंगलों को आग से बचाने को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।