🔳लहुलुहान हालत में पहुंचाया गया अस्पताल
🔳प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
🔳घटना से पूरे गांव में मचा हड़कंप
🔳 मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गई थी समीपवर्ती जंगल

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मवेशियो के लिए चारा पत्ती लेने जंगल गई महिला पहाड़ी से असंतुलित होकर खाई की ओर गिर गई। महिला के खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में महिला को लहुलुहान हालत में निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया।

बेतालघाट ब्लॉक के तल्लाकोट गांव निवासी बीना देवी मंगलवार को गांव की महिलाओं के साथ समीपवर्ती जंगल में मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने रवाना हुई। मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेते वक्त बीना देवी एकाएक अंसतुलित होकर पहाड़ी से खाई की जा गिरी। बीना के चट्टान से गिरने से अफरा तफरी मच गई। महिलाओं के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन गांव के बाशिंदे जंगल की ओर रवाना हुए। ग्रामीणों की मदद से बीना देवी को लहुलुहान हालत में मुख्य सड़क तक लाया गया। आपातकालीन 108 सेवा से संपर्क न हो पाने से निजी वाहन से गंभीर रुप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। महिला की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

error: Content is protected !!