🔳यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा
🔳चौकी परिसर में हुई संयुक्त बैठक में कई अहम बिंदुओं पर भी चर्चा
🔳चौकी प्रभारी ने दिलाया व्यवस्थाएं चाक चौबंद बंद रखने का भरोसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना चौकी परिसर में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। नवनियुक्त चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना का भरोसा दिलाया। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र की तमाम समस्याएं उठा समाधान की मांग की।
बुधवार को चौकी परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों, टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों व पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने मोक्ष धाम के रास्ते पर गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को अलग-अलग स्थान पर टैक्सी पार्किंग शुरु कराए जाने का मुद्दा उठाया। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नाबालिकों को बाइक ना देने, किराएदारों का सत्यापन कराने, बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने तथा यातायात नियमों के पालन करने का आह्वान किया। क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया की व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएगी। व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, टैक्स यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी, व्यापार मंडल महामंत्री गोविंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद मेहरा, ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक, हितेश साह, दीप तिवारी, महेंद्र सिंह बिष्ट, अजय पनौरा, मनोहर सिंह, पुष्कर सिंह पनौरा, फिरोज अहमद, संजय पांडे, आशु पनौरा, कुंवर सिंह, हरीश सिंह, नीरज आदि मौजूद रहे।




