🔳भजन कीर्तनों से माहौल हुआ भक्तिमय
🔳आसपास के गांवों से मंदिर पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
🔳हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा विशाल भंडारा
🔳गांवो की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
क्षेत्र के आराध्य कहे जाने वाले ऐड़ी देवता मंदिर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे में आस्था का सैलाब उमड़ा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। ऐड़ी देवता के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा।
मंगलवार को थुआ के जंगल में स्थित ऐड़ी देवता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। धर्माचार्यों ने यजमानों ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ अंखड रामायण पाठ का पारायण हुआ। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। गांवो से पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की। आयोजन समिति अध्यक्ष दीवान सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आयोजन समिति से जुड़े सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




