वट वृक्ष की हुई पूजा अर्चना
पौधरोपण का भी लिया संकल्प

गरमपानी डेस्क : वट वृक्ष की पूजा अर्चना के साथ सुहाग की रक्षा व दीर्घायु होने की कामना की गई। भजन कीर्तन भी हुए। धर्माचार्य ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।
गुरुवार को सुबह से ही सुहागिनों ने पारंपरिक परिधानों में वट के वृक्ष के समीप पहुंच पूजा अर्चना की। गरमपानी, खैरना,बेतालघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। सुहागिनों ने अपने सुहाग की रक्षा व दीर्घायु होने की कामना के साथ ही व्रत भी रखा। धर्माचार्यों ने सुहागिनों से पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। बाद में भजन-कीर्तन भी हुए। पर्यावरण संरक्षण के लिए बरसात में पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।