🔳 आश्रम में श्रद्धापूर्वक मनाई गई सिद्धी माई की छठी पुण्यतिथि
🔳 सुंदरकांड पाठ के बाद लगा भंडारा
🔳 सुबह से ही कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को की गई प्रार्थना
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में सिद्धी माई की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मां के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
शनिवार को कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में सिद्धी माई की छठी पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। सुबह से ही श्रदालुओं के मंदिर पहुंचने शुरु हो गए। दिन चढ़ने के साथ ही श्रदालुओं की संख्या में इजाफा हो गया। मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा लगा। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सिद्धी मां के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। इस दौरान मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह, ट्रस्ट के शेलेश साह, एमपी सिंह, अनिल साह, गिरीश तिवारी, ज्ञान सिंह बिष्ट, देवेश अग्रवाल, पंकज निगल्टिया, कमलेश उप्रेती, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!