🔳 ग्रामीणों ने पटवारी के खिलाफ नारेबाजी कर डीएम को भेजा है ज्ञापन
🔳 राजस्व उपनिरीक्षक पर लगाए हैं गंभीर आरोप
🔳 क्षेत्र से हटाए जाने की उठी है पुरजोर मांग
🔳 एसडीएम ने जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई का किया दावा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट के जोशीखोला क्षेत्र में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक के आरोपों से घिरने का मामला तूल पकड़ गया है। ग्रामीणों के तहसील में नारेबाजी कर राजस्व उपनिरीक्षक को हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भेजने के मामले में श्री कैंची धाम तहसील के उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत ने जांच बैठा दी है। एसडीएम के अनुसार जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
बेतालघाट के जोशीखोला में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक के खिलाफ ग्रामीणों के मोर्चा खोलने से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने बीते गुरुवार को बेतालघाट तहसील पहुंचकर राजस्व उपनिरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज आरोप लगाया की राजस्व उपनिरीक्षक लोगों के साथ दुर्व्यवहार पर आमादा है‌। आमजन के साथ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग भी किया जाता है‌। फोन करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं देते। आरोप लगाया की राजस्व उपनिरीक्षक के व्यवहार से लोगों के कार्य होना असंभव हो गया है यही नहीं राजस्व उपनिरीक्षक ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते हैं जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। राजस्व उपनिरीक्षक के आरोपों से घिरने पर अब तरह तरह की चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों के खिलाफत में उतरने से अब प्रशासन भी हरकत में आ गया है। श्री कैंची धाम तहसील के उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत ने पूरे मामले की जांच शुरु करा दी है। एसडीएम के अनुसार जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!