🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳 मिष्ठान वितरित कर किया गया चाचा नेहरु को याद
🔳 संस्कृत प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय की टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में बाल दिवस पर हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने किया। प्रधानाचार्य ने बाल दिवस के विषय में विस्तार से जानकारी दी। नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समां बांधा। विभिन्न आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में मेधावियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। जलेबी दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी जलाल जबकि बालक वर्ग में नितिन राणा विजेता बने। गुब्बारा दौड़ में विशाखा सिंह तथा बोरा दौड़ सिनियर में प्रियाशु व जूनियर में नितिन राणा ने जीत दर्ज की। बिच्छू दौड़ में चंद्र मोहन, सौरभ नेगी, दक्ष ने बाजी मारी। बोरा दौड़ बालिका सिनियर वर्ग में मानसी इनायत सबसे तेज दौड़ी। पिट्ठू दौड़ जूनियर बालिका में शिवानी तथा विशाखा ने जीत दर्ज की। सिनियर में दीक्षा, योगिता व अराध्या विजेता बनी। पगबाधा दौड़ सिनियर बालक में योगेश व सौरभ ने जीत दर्ज की। बालिका में हिमानी, नेहा, मानसी पहले पायदान पर रही। बतख दौड़ सीनियर बालिका में आराध्या तथा बालक में प्रियांशु विजेता बने। जूनियर बालक में ओम प्रकाश तथा बालिका में लावण्या मेहरा ने बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में भी पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान की टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर शानदार जीत दर्ज कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

error: Content is protected !!