🔳 बेतालघाट में 6948 के सापेक्ष तीन हजार राशन कार्डधारकों की हुई ई-केवाईसी
🔳 ई-केवाईसी से फर्जी राशनकार्डों की हो सकेंगी पहचान
🔳 कोटेदार पाॅश मशीन के जरिए कार्डधारकों की कर रहे ई-केवाईसी
🔳 प्रदेश में किसी भी सीएससी से भी कार्डधारक कर सकते हैं आवेदन
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

राशन कार्डों के जरिए फर्जीवाड़ा कर गरीबों के हक पर डांका डालने वालों के खिलाफ शिंकजा कसने को राशन कार्डों की ई-केवाईसी करवाए जाने को नागरिक आपूर्ति विभाग ने कमर कस ली है। पहले चरण में बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा गोदाम से जुड़े 6948 कार्ड धारकों के सापेक्ष तीन हजार कार्ड धारकों की ई-केवाईसी कर दी गई है। पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत के अनुसार ई-केवाईसी न कराने पर राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।
प्रदेशभर में राशन कार्ड धारकों के सत्यापन व फर्जी ढंग से राशन कार्ड तैयार कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले लोगों की पुष्टि तथा फर्जी यूनिटों के निरस्तीकरण को राशन कार्डों की ई-केवाईसी को अभियान गतिमान है। इसके तहत बकायदा गांवों में विशेष शिविर लगाकर भी कार्डधारक के राशन कार्ड की ई-केवाईसी की जा रही है। साथ ही सस्ता गल्ला विक्रेता भी पाॅश मशीन के जरिए ई-केवाईसी कार्य में जुटे हैं। पहले चरण में चले अभियान में बेतालघाट ब्लॉक के मझेडा गोदाम से जुड़े करीब 6948 राशन कार्ड धारकों के सापेक्ष तीन हजार राशन कार्ड की ई-केवाईसी की जा चुकी है। दूसरे चरण में लोगों से समय पर राशन कार्ड ई-केवाईसी करवाने का आह्वान किया जा रहा है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अधिक गांव होने पर रोस्टर तैयार कर गांवों में शिविर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं साथ ही किसी भी कारण से गांव से बाहर होने पर कार्रडधारक प्रदेशभर में कहीं से भी किसी भी सीएचसी से ई-केवाईसी करवा सकता है। पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत के अनुसार ई-केवाईसी आवश्यक है यदि अनदेखी की गई तो फिर राशन कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधानों के जरिए भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। ई-केवाईसी होने से निश्चित रुप से फर्जी यूनिट निरस्त हो जाएगी।

error: Content is protected !!