🔳 श्लोक उच्चारण में दीक्षा ने दी शानदार प्रस्तुति
🔳 समूह नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर बेतालघाट बना विजेता
🔳 नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज लोहाली ने की जीत दर्ज
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में मेधावियों ने दमदार प्रदर्शन किया। श्लोक उच्चारण में दीक्षा की शानदार प्रस्तुति ने अभिभावकों व गुरुजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर बेतालघाट विजेता बना। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय सभागार में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी व प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने किया। बीईओ ने प्रतिभागियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। कहा की संस्कृत विषय पर कई अहम जानकारियां साझा की। संयोजक डा. अरविंद मिश्रा ने प्रतियोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता के पहले दिन कनिष्ठ वर्ग में हुई प्रतियोगिता के समूह नृत्य में कमलेश्वर महादेव संस्कृत विद्यालय बेतालघाट विजेता बना जबकि विवेकानंद पब्लिक स्कूल दूसरे तथा राजकीय इंटर कॉलेज गरजोली की टीम तीसरे स्थान पर रही। नव्या भाषण प्रतियोगिता की विजेता बनी। खुशी दूसरे व एहतेशाम अली तीसरे स्थान पर रहे। श्लोक उच्चारण में दीक्षा ने बाजी मारी जबकि हिमांशु दूसरे व कनिष्क जोशी तीसरे पायदान पर रहे। नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर पहले, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट दूसरे व विवेकानंद स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज लोहाली ने बाजी मारी। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। वाद विवाद में विनीता रानी व गुंजन बोहरा पहले व योगिता तथा यशिका जोशी संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रही। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जीजीआइसी बेतालघाट की प्रधानाचार्य भारती आर्या, राजकुमार भंडारी, संजय शर्मा, यशवंत सिंह हाल्सी, राजपाल सिंह, सत्यदेव, केडी सिंह, प्रकाश नैनवाल, कुंदन कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!