◾पलभर में ही उपज को कर दे रहे बर्बाद
◾ लगातार नुकसान से धरतीपुत्र निराश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में जंगली जानवर किसानों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। जंगली जानवर पलभर में ही खेतों को रौंद उपज को बर्बाद कर दे रहे। उपज को नुकसान होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बेतालघाट विकास खंड के तमाम गांवों में जंगली जानवरों का आंतक सिर चढ़कर बोल रहा है। किसान हाड़तोड़ मेहनत कर बुआई कर रहे हैं पर जंगली सूअर व खरगोश पलभर में ही उपज को बर्बाद कर दे रहे हैं ऐसे में किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार नुकसान से अब किसानों का खेतीबाड़ी से भी मोहभंग होता जा रहा है। कास्तकार लगातार जंगली जानवरों के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाते हैं पर कोई सुधलेवा नहीं है। लगातार नुकसान बढ़ता ही जा रहा है। लोगों ने खेतो में बढ़ रही जंगली जानवरों की घुसपैठ रोकने को ठोस रणनीति तैयार किए जाने की मांग उठाई है।




