◾ जिला पंचायत सदस्य ने भेजा अपर मुख्य अधिकारी को ज्ञापन
◾स्टैंड न होने से लोगों को हो रही समस्याएं भी गिनाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित मुख्य बाजार में टैक्सी स्टैंड निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। जिला पंचायत सदस्य ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को पत्र भेज जनहित में बाजार क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड निर्माण कराए जाने की मांग उठाई है। बताया है कि निर्माण होने से यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।
बेतालघाट मुख्य बाजार क्षेत्र में वाहनों को पार्क करने के लिए समुचित व्यवस्था ना होने से वाहन चालकों व राहगीरों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एक अदद टैक्सी स्टैंड भी बाजार क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है कई बार मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब जिला पंचायत सदस्य बेतालघाट मंजू आर्या ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को पत्र भेज जिला योजना के तहत बाजार क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड निर्माण कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि स्टैंड ना होने से यात्री वाहन चालकों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों व पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम भी बड़ी समस्या बनता जा रहा है। टैक्सी स्टैंड निर्माण होने से सभी को सुविधाएं मिल सकेगी। जिला पंचायत सदस्य ने निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किए जाने की मांग उठाई है।




