◾महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर चढ़ा भाजपा नेता का पारा
◾ अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ उठाई कार्रवाई की मांग
◾ रोपा गांव में हुआ न्याय पंचायत स्तरीय कृषक महोत्सव
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

न्याय पंचायत स्तरीय कृषक महोत्सव में महत्वपूर्ण विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भाजपा नेता व पूर्व सरपंच ने गंभीर सवाल खडे़ कर दिए हैं। आरोप लगाया की विभागीय अधिकारी सरकार से जुडे़ महत्वपूर्ण कार्यक्रम में न पहुंचकर सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। भाजपा नेता ने मामले पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
दरअसल बीते बुधवार को बेतालघाट ब्लॉक के समीपवर्ती रोपा गांव में न्याय पंचायत स्तरीय कृषक महोत्सव हुआ। कार्यक्रम में सिंचाई, स्वास्थ्य, पर्यटन, लघु सिंचाई, उद्योग समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भाजपा नेता तथा रोपा वन पंचायत के पूर्व सरपंच तारा भंडारी ने गहरी नाराजगी जताई। दाडिमा न्याय पंचायत के रोपा गांव में हुए कार्यक्रम में गंभीर सवाल खड़े कर दिए। कहा की सरकार योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने तथा समस्याओं के समाधान को महत्वपूर्ण कार्यक्रमो का आयोजन कर रही है पर महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी कार्यक्रमों से दूरी बनाकर सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। अधिकारियों के न पहुंचने से ग्रामीण योजनाओं से वंचित हो रहे हैं साथ ही समस्याओं का समाधान भी नहीं हो रहा। तारा भंडारी ने महत्वपूर्ण कार्यक्रम से अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। दो टूक कहा की यदि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो फिर जिलाधिकारी से भी वार्ता की जाएगी।

error: Content is protected !!