🔳 मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत देहरादून से हुए थे रवाना
🔳 खैरना स्थित केएमवीएन के विश्राम गृह में किया गया स्वागत
🔳 बुजुर्गो ने साझा किए यात्रा के अनुभव, व्यवस्थाओं को सराहा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
मातृ पितृ तीर्थाटन योजना के तहत जागेश्वर धाम से यात्रा पूरी कर वापस लौटे बुजुर्गो के दल का नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना स्थित केएमवीएन के विश्राम गृह में स्वागत किया गया। बुजुर्गो ने यात्रा के अनुभव साझा कर राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
देहरादून से जागेश्वर धाम की यात्रा पर निकला बुजुर्ग तीर्थयात्रियों का दल बुधवार को जागेश्वर व आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा पूरी कर खैरना पहुंचा। खैरना स्थित पर्यटन आवास गृह में तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया। भाजपा नेता दिलीप सिंह बोहरा ने कहा की राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना से बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया। यात्रा में शामिल ऊषा मिश्रा व नीलम खोसला ने यात्रा पड़ाव में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की साथ ही यात्रा के अनुभव साझा किए। इस दौरान खैरना टीआरसी प्रबंधक प्रताप नाथ गोस्वामी, दिनेश चंद्र, राजा, हरचरण सिंह, चंचल अरोड़ा, दीपक कांत, राकेश शर्मा, जेपी चढ्ढा, अवतार सिंह समेत कई बुजुर्ग मौजूद रहे।




