🔳 ब्यासी गांव में लगे शिविर में सत्तर ग्रामीणों की आंखों की जांच
🔳 सात ग्रामीणों में हुई मोतियाबिंद की पुष्टि
🔳 निशुल्क आपरेशन के लिए ले जाया गया हायर सेंटर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के ब्यासी गांव में लगे विशेष नेत्र शिविर में सत्तर से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। सात ग्रामीणों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें निशुल्क आपरेशन के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। कई ग्रामीणों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
बुधवार को ब्यासी गांव स्थित पंचायत भवन में लगे विशेष नेत्र शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान विमला आर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान ने शीला अस्पताल प्रबंधन का गांव में शिविर लगाए जाने पर आभार व्यक्त किया। कहा की ऐसे शिविरों से सूदूर गांवों के लोग निश्चित रुप से लाभान्वित होते हैं। नेत्र विशेषज्ञ निकिता ने ब्यासी तथा आसपास के गांव से पहुंचे सत्तर से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच की। ग्रामीणों को आंखों में होने वाली बीमारियों की जानकारी दें बचाव के तौर तरीके बताए गए। शिविर में पहुंचे सात ग्रामीणों की आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए रानीखेत स्थित शील अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान राजेंद्र कुमार, भूपाल सिंह, सोनू आर्या, कृष्णा नंद, देवकी देवी, दीवान राम, सावित्री देवी, लक्ष्मण सिंह, बचुली देवी, कमलेश कुमार, विपिन राम, लक्ष्मण सिंह, गीता देवी, प्रेम चंद्र,जानकी देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!