🔳बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में भारी ओलावृष्टि ने तहस नहस कर डाले कास्तकारों के सपने
🔳फल उत्पादक पट्टी में बागबानों को भारी नुकसान
🔳आड़ू, पूलम व खुमानी के पेड़ों से गिरे फूल
🔳मटर के पौधे तहस नहस, भारी नुक्सान से किसान हुए मायूस
🔳 खेतों में बिछी गई ओलों की सफेद चादर
🔳क्षेत्रवासियों ने किसानों को मुआवजा देने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बारिश से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जगी ही थी की ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। फल उत्पादक पट्टी धारी, उल्गौर, ताड़ीखेत आदि गांवों में ओलावृष्टि ने आड़ू, पूलम, खुमानी के फूल गिरा दिए हैं जबकि पांगकटारा, बजेडी़, धूरा, सिमराड़ समेत तमाम गांवों में मटर के पौधे भी तहस नहस कर डाले है‌। राहत की उम्मीद में बैठे किसानों के सपने ओलावृष्टि ने तबाह कर डाले। प्रकृति की मार के आगे अब किसान बेबस हो चुके हैं।
रविवार सुबह बारिश से खेतों को संजीवनी मिलने की उम्मीद के साथ फल व सब्जी उत्पादक किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रुक रुक कर हो रही बारिश का मिजाज दिन चढ़ने के साथ एकाएक बिगड़ गया। ओलावृष्टि शुरु होने के साथ ही किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी। बेतालघाट ब्लॉक के फल उत्पादक पट्टी धारी, उल्गौर, ताड़ीखेत, हरतोला आदि गांवों में काफी देर तक हुई ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। आड़ू , पूलम व खुमानी की बंपर पैदावार के लिए सुप्रसिद्ध गांवों में ओलावृष्टि से खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। फल के पेड़ों पर लगे फूल भी ओलावृष्टि की चपेट में आकर गिर गए। नए पौधों की नर्सरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पांगकटारा, खलाड़, गडखेत, बजेडी, धूरा, सिमराड़ , कफूल्टा, बारगल, जाख, चौरसा, बुधलाकोट समेत आसपास के गांवों में मटर के पौधों को भी भारी नुक्सान पहुंचा। उपज पूर्णतः चौपट हो चुकी है‌। फल उत्पादक किसान पितांबर भट्ट, पंकज भट्ट, गिरीश जोशी, राजेंद्र पांडे, त्रिलोक सिंह के अनुसार ओलावृष्टि होने से फल के पेड़ों पर लगे फूल तहस नहस हो चुके हैं। बेहतर पैदावार के लिए हाड़तोड़ मेहनत की जा रही थी पर ओलावृष्टि ने सबकुछ बर्बाद कर डाला। ओलावृष्टि से फलदार पेड़ों की हालत देख किसान मायूस हो चुके हैं। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति के विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, त्रिलोक सिंह, गजेन्द्र नेगी, गोविन्द सिंह, फिरोज अहमद, राकेश जलाल, मनोज नैनवाल, हीरा सिंह बिष्ट, राजेंद्र मौर्या, बिशन सिंह जंतवाल, नारायण सिंह, संजय सिंह बिष्ट आदि ने किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!