🔳 उचित दामों पर होगा व्हील बैलेंसिंग व एलाइनमेंट का कार्य
🔳 वाहन संचालकों को अब क्षेत्र में ही मिलेगा लाभ
🔳 विभिन्न कंपनियों के टायर भी है उपलब्ध
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी मुख्य बाजार में द व्हील शापी प्रतिष्ठान का विधी विधान से पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हो गया। प्रतिष्ठान के स्वामी ललित तिवारी व गर्वित तिवारी के अनुसार संतोषजनक व उचित दाम पर प्रतिष्ठान से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
रविवार को गरमपानी बाजार क्षेत्र में दो व्हील शापी प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ हो गया। धर्माचार्य ने प्रतिष्ठान के स्वामी व उनके परिवार के सदस्यों से विधी विधान के साथ पूजा अर्चना करवाई। प्रतिष्ठान के शुभारंभ होने पर मिष्ठान वितरित किया गया। प्रतिष्ठान के स्वामी गर्वित तिवारी के अनुसार द व्हील शापी प्रतिष्ठान में सभी वाहनों की व्हील बैलेंसिंग तथा व्हील एलाइनमेंट का कार्य किया जाएगा। प्रतिष्ठान में विभिन्न कंपनियों के टायर भी उपलब्ध होंगे। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी ने कहा की द व्हील शापी प्रतिष्ठान के शुभारंभ से अब वाहन संचालकों को लाभ मिलेगा। इस दौरान पुष्कर, मनीष तिवारी, भोला सिंह, दीपक पंत, भानू पांडे, अनिल नेगी, फिरोज अहमद, विवेक पंत समेत तमाम लोग मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!