🔳विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में प्रस्ताव किया गया पास
🔳सड़क के नजदीक होने पर नशेड़ियों की घुसपैठ का खतरा
🔳कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी हुई विस्तार से हुई चर्चा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के नैनीचैक गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। विद्यालय में आवश्यक सुविधाएं जुटाने पर जोर दिया गया। विद्यालय में मादक पदार्थों का सेवन कर प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। तय हुआ की यदि किसी ने भी विद्यालय में नशे की हालत में प्रवेश किया तो पुलिस प्रशासन से कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
शनिवार को विद्यालय सभागार में एसएमसी अध्यक्ष सुरेश सिंह जैडा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक हुई। प्रभारी प्रधानाचार्य एसके शर्मा ने विद्यालय में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। मध्यान्ह भोजन की समीक्षा की गई। विद्यालय परिसर के शहीद बलवंत सिंह भुजान- बर्धो मोटर मार्ग से सटे होने से विद्यालय की चारदीवारी व मुख्य गेट के समीप सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाने पर चर्चा हुई। विद्यालय परिसर में निष्प्रयोज्य सामग्री हटाए जाने पर भी सहमति बनी। विद्यालय के सड़क के नजदीक होने पर विद्यालय परिसर में नशे की हालत में प्रवेश प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव पास किया गया। एसएमसी अध्यक्ष सुरेश सिंह जैडा ने कहा की शिक्षा के मंदिर में नशे की हालत में प्रवेश कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य अतिथि दिलीप सिंह बोहरा ने विद्यालय विकास को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान विनीता बिष्ट, विजय प्रसाद, हेम प्रकाश, नारायण सिंह, पूरन सिंह, गोपाल सिंह, बचे सिंह, प्रेमा देवी, चंपा फर्त्याल, अंबिका देवी, प्रेमा, किरन देवी आदि मौजूद रहे।




