🔳मलबे व पत्थरों की चपेट में आने से बची यात्रियों से भरी अल्टो कार
🔳लगातार भूस्खलन ने कई बार रोकी वाहनों की रफ्तार
🔳पहाड़ी कटान से लगातार बिगड़ते जा रहे हालात
🔳आवाजाही भी होने लगी है खतरनाक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी से भूस्खलन होने से परेशानी बढ़ गई है। भूस्खलन से गिरे मलबे व पत्थरों की चपेट में आने से यात्री से भरी अल्टो कार भी बाल बाल बच गई। गनीमत रही कि की कार चालक ने सूझबूझ का परिचय दे वाहन सुरक्षित आगे बडा़ दिया। भूस्खलन से अब आवाजाही खतरनाक हो चुकी है।
दोपांखी क्षेत्र में आपदा से ध्वस्त हाइवे को टू-लेन किए जाने को लेकर थुआ की पहाड़ी को सौ मीटर दायरे में काटने का कार्य किया जा रहा है। बीते 31 अक्टूबर को अनुमति समाप्त होने के बाद कार्य रोक दिया गया है। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे के आसपास पहाड़ी से एकाएक भूस्खलन हो गया। भारी मलबा व पत्थर हाइवे तक पहुंचने से आवाजाही ठप हो गई। पोकलैंड मशीन से मलबा हटाने का कार्य शुरु कर आवाजाही सुचारु की ही गई थी की दोबारा फिर पहाड़ी से मलबा व पत्थर हाइवे पर आ गिरे। यात्रियों से भरी अल्टो कार में पत्थर लगने से बाल बाल बचा। दिन भर पहाड़ी से मलबा गिरता रहा। पहाड़ी पर चौड़ीकरण करने के बाद हालात बिगड़ चुके हैं जिस कारण हाइवे पर आवाजाही भी खतरनाक हो गई है। आवाजाही प्रभावित होने से कई बार हाइवे पर छोटे बड़े वाहनों की कतार लगी रही। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।




