🔳बीइओ कार्यालय में हुआ खिलाड़ियों का सम्मान समारोह
🔳फाइनल मुकाबले में हल्द्वानी को दी करारी शिकस्त
🔳अधिकारियों ने किया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जिला स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में विपक्षी टीम को मात देकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने वाली टीम के खिलाड़ियों को बीइओ कार्यालय में सम्मानित किया गया। बीइओ तारा सिंह ने खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की सराहना कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया।
रामगढ़ में जिला स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बेतालघाट की टीम ने हल्द्वानी की टीम को रोमांचक मुकाबले में करारी शिकस्त देकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को बीइओ कार्यालय में फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह हुआ। बीइओ तारा सिंह व उप-शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने टीम के कोच क्रीड़ा प्रभारी तारा पनेरु, भगवत रावत, कविता परिहार तथा रवि कुमार के साथ ही टीम के खिलाड़ी वीरेंद्र बिष्ट, गौरव, सोनी रावत, आदित्य बेलवाल, भास्कर आर्या, अनुज, नितिश जैडा़, आयुष कुमार को सम्मानित किया। अधिकारियों ने क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाने पर टीम की सराहना कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी विजयी पताका फहराने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय, केडी सिंह, राजकुमार भंडारी, विवेक, कौशल गुणवंत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!