🔳रावण के पात्र के दमदार अभिनय से दर्शक मंत्रमुग्ध
🔳गरमपानी में रामलीला मंचन की धूम
🔳दूर दराजों के गांवों से रोजाना पहुंच रहे सैकड़ों दर्शक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में रामलीला महोत्सव की धूम मची है। रावण के दमदार अभिनय को खूब सराहना मिल रही है। दूर दराज के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।
हाइवे पर स्थित गरमपानी में रामलीला मंचन के आठवें दिन लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाद वध का मंचन किया गया। रावण के पात्र पंकज पंत ने तोहे कैसी निद्रा है आई……. लंका पर विपदा है आई…….. से खूब वाहवाही लूटी। मेघनाद के पात्र भास्कर त्रिपाठी तथा कुंभकरण के पात्र कैलाश कांडपाल, हनुमान के पात्र शैलू ने भी दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों को भावविभोर किया। राम, लक्ष्मण, भरत तथा अन्य पात्रों ने भी धूम मचाई। हास्य कलाकार रमेश तिवारी व देवेश कांडपाल ने दर्शकों को लोटपोट किया। मंचन का लुत्फ उठाने लोहाली, सिल्टोना, ब्यासी, बारगल, कफूल्टा, डोबा, मझेडा़, छड़ा समेत दूरदराज के गांवों से लोग गरमपानी पहुंच रहे हैं। रामलीला कमेटी सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!